बक्सर, मई 31 -- सकारात्मक जीविका के माध्यम से जिले में चलाया जा रहा है महिला संवाद कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को कराया जा रहा अवगत बक्सर, हमारे संवाददाता। महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाएं चल रही है। परंतु जानकारी के अभाव में इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं नहीं ले पा रही है। इसी बात को देखते हुए सरकार की ओर से जीविका के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ ही उनके अनुभवों को भी साझा किया जा रहा है। उनके सुझावों के आधार पर योजनाओं को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें जीविका के डीपीएम चंदन कुमार सुमन ने कहीं। बताया कि महिलाओं को सरकार की विभिन्न सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.