मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले के विभिन्न गांवों में शनिवार को हुए महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव व सुझावों को साझा किया। उनकी आकांक्षाओं को भी जाना गया। संवाद के बाद महिलाओं के सुझाव व आकांक्षाओं का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। जिले में 32 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के बीच संवाद रथ पहुंचा। अगले 60 दिनों तक दो पालियों में यह संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान सभी ग्राम संगठनों में महिला संवाद रथ के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। 45 मिनट के इस वीडियो के माध्यम से आरक्षण के तहत सरकारी योजनाओं, साइकिल, पोषाक योजना, जीविका आदि के बारे में सरकार द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.