जहानाबाद, मई 16 -- दहेज प्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का भी आह्वान सदर प्रखंड के किनारी पंचायत में संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन जहानाबाद , हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जिले में महिला संवाद कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहे हैं। शुक्रवार को सदर प्रखंड के किनारी पंचायत में आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मियों सहित विभिन्न संस्थाओं के कर्मियों ने महिलाओं को उनके हित की योजनाओं के बारे में जरूरी जानकारियां देकर उन्हें कई अन्य उपयोगी जानकारियां देकर जागरूक करने की कोशिश की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं जीविका दीदियां शामिल हुईं। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक प्रियंका सिंह ने महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को अ...