बिहारशरीफ, मार्च 10 -- संवाद कार्यक्रम : श्रम व बाल संरक्षण के कार्यों की दी गयी जानकारी चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील फोटो 10 शेखपुरा 03 - जिला कृषि कार्यालय परिसर में हुए संवाद कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कृषि कार्यालय परिसर में श्रम संसाधन विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों से संवाद कर श्रम विभाग के चलायी जा रहीं योजनाओं और श्रम कानून की जानकारी दी गई। सोमवार को हुए संवाद कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पैक्स अध्यक्षों ने भाग लिया। श्रम अधीक्षक विनय कुमार द्वारा बिहार भवन एवं सन्निर्माण कल्याण वोर्ड, बिहार शताब्दी एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना, ई श्रम पोर्टल निबंधन, बंधुआ मजदूर पुनर्वास योजना, बाल किशोर श्रम अधिनियम, पुनरीक्षित मजदूरी दरें...