मुंगेर, अप्रैल 24 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बुधवार को जिले में कुल 12 स्थानों पर महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। असरगंज प्रखंड के मकवा पंचायत की मुस्कान जीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं के साथ संवाद के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में फिल्म दिखाया गया। इसके बाद ग्राम संगठन की दीदियों अपनी-अपनी सफल कहानी के बारे में बताया। इसके बाद कुछ दीदियों अपनी आकांक्षाएं व्यक्त की। अफसाना खातून ने कहा कि पूरे बनगामा गांव में सबसे ज्यादा समस्या पानी की है, इसके लिए नल जल लगवाना एवं पानी की उपलब्धता बहुत जरूरी है। रजिया बेगम ने कहा कि बनगामा गांव के वार्ड 5 में सभी जगह नाली ढक्कन युक्त बनाने व सफाई जरूरी है, जिससे नाली जाम नहीं हो। फरीदा खातून ने कहा कि बनगामा गांव में पढ़ाई के लिये लाइब्रेरी बनवाने की आवश्यकता है। सं...