कोडरमा, फरवरी 8 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया नगर परिषद में लगभग एक दशक बाद होने जा रहे निकाय चुनाव की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है और शहर की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अब बारी है शहरवासियों की-जो अपने मताधिकार के माध्यम से आने वाले पांच वर्षों की दिशा तय करेंगे। झुमरी तिलैया की जनता इस बार केवल वादों से संतुष्ट नहीं है, बल्कि ठोस विजन और जमीनी काम करने वाले प्रतिनिधि की तलाश में है। शहर के मतदाताओं में बुजुर्ग, युवा, कामकाजी महिलाएं, फुटपाथ दुकानदार, सब्जी विक्रेता, व्यवसायी और गृहणियां शामिल हैं। सभी की समस्याएं अलग-अलग हैं, लेकिन शहर के विकास को लेकर सोच लगभग एक जैसी है-ऐसा प्रतिनिधि चुना जाए जो हर वर्ग की चिंता को समझे और समाधान के लिए गंभीर प्रयास करे। शहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.