मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- जिले में वन विभाग की संरक्षित वन भूमि पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य एवं कारोबार एवं अवैध तरीके से पेड़ों का कटान का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को जाट महासभा के पदाधिकारियों एवं अन्य किसानों ने डीएफओ का घेराव कर विरोध जताया। साथ ही वन भूमि पर हो रहे भ्रष्टाचार एवं अवैध कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान एवं जिला महासचिव जयवीर सिंह के नेतृत्व में कई किसान व ग्रामीण डीएफओ कार्यालय पहुंचे, जहां पर इन सभी ने डीएफओ का घेराव कर विभागीय स्तर पर नियमों के विरुद्ध कार्य होने का विरोध किया। विरोध कर रहे किसानों का कहना था कि यह कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण अधिनियम एवं वन अधिनियम का उल्लंघन हैं, बल्कि शासन की मंशा के भी पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.