रुडकी, दिसम्बर 5 -- लक्सर, संवाददाता। गोवंश संरक्षण स्क्वायड को मुखबिर ने सूचना दी कि लक्सर के गढ़ी संघीपुर गांव में तीन लोग संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं। इस पर स्क्वायड ने लक्सर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। साथ ही खुद भी मौके के लिए रवाना हो गई। स्क्वायड के आने से पहले ही कोतवाली पुलिस वहां पहुंचकर अवैध मांस को पकड़ चुकी थी, जबकि तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने मौके से एक मृत संरक्षित पशु, एक मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं। स्क्वायड के दारोगा शरद सिंह की तरफ से आरोपी इकबाल पुत्र मुनसब, कुर्बान पुत्र शराफत व जावेद पुत्र आकिल निवासीगण गढ़ी संघीपुर के खिलाफ लक्सर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में सिपाही सुनील सैनी, पवन कुमार, प्रवीण कुमार, रविंद्र चौहान, पूरन दान...