गोपालगंज, फरवरी 7 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज मानिकपुर में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। दिनांक 05 जनवरी 2026 को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश द्वारा किए गए निरीक्षण में तकनीकी मानकों की अनदेखी, निर्माण योजना से छेड़छाड़ तथा अभियंताओं द्वारा भ्रामक जानकारी दिए जाने के कई मामले सामने आए। जिस पर मंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है। मंत्री ने विभाग को भेजे गए पत्र में कुल 11 बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जांच का आदेश जारी करते हुए समय-समय पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा की गई जांच पर भी सवाल उठाया है। इसकी जांच के लिए पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव सुभाष कुमार शर्मा एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मोहित कुमार को ज...