बस्ती, जनवरी 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बस्ती (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह के नेतृत्व में जेडी माध्यमिक बस्ती मंडल आनंद कर पाण्डेय से मिला। डीआईओएस कार्यालय में धन उगाही व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि एक ओर चयन, प्रोन्नत, एसीपी आदि के नाम पर वसूली की जा रही है, वहीं एडीआईओएस उदयभान वर्मा के मनमाने रवैये व अशोभनीय व्यवहार से शिक्षकों में रोष है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा शिक्षकों के रिक्त पद के लिए शासन से निर्धारित प्रारूप पर अधियाचन मांगा गया है, लेकिन डीआईओएस कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में छेड़छाड़ की जा रही है। प्रधानाचार्य को बार-बार कार्यालय बुलाकर उत्पीड़न किया जा रहा है...