मऊ, फरवरी 20 -- मऊ, संवाददाता। आजमगढ़ मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) रामबाबू त्रिपाठी ने शुक्रवार को रानीपुर विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय पर अभिलेखों के रख-रखाव और सरकारी कार्यों की प्रगति की गहनता से जांच किया। उन्होंने फाइलों के उचित रख-रखाव पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश जारी किया। उन्होंने सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने को लेकर भी निर्देश जारी किया। निरीक्षण के बाद संयुक्त विकास आयुक्त उच्च प्राथमिक विद्यालय पलीगढ़ पहुंचकर आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...