रामगढ़, मई 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड अलग राज्य के चिन्हित आंदोलनकारी कल्याण समिति, झारखंड आंदोलनकारी महासभा और झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा (जर्मन बास्की गुट) के सभी कोर कमेटी सदस्यों की एक बैठक झारखंड आंदोलनकारी सह विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवासीय परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने की। जबकि, बैठक का संचालन झारखंड अलग राज्य चिन्हित आंदोलनकारी कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार साहू ने की। बैठक में अध्यक्षता करते हुए राजू महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के मामले को लंबित रखना झारखंड सरकार के लिए उचित नहीं है। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि झारखंड आंदोलनकारियों से वार्ता करें और आंदोलनकारियों के लिए बनी नियमावली में संशोधन कर जेल जाने की बाध्यता समाप्त करें। आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.