रामगढ़, फरवरी 2 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। संयुक्त मोर्चा ट्रेड यूनियन ने सोमवार को रेलीगढ़ा परियोजना के पिट ऑफिस के समक्ष हड़ताल को लेकर पिट मीटिंग किया। जिसकी अध्यक्षता महादेव मांझी और संचालन प्रदीप रजक ने की। यूनियन के वरिष्ठ नेता बैजनाथ मिस्त्री, अरुण सिंह, धनेश्वर तुरी ने पिट मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार श्रम कानून को समाप्त कर चार कोड बिल को जबरन थोपने का काम कर रही है। जिसका संयुक्त मोर्चा पुरजोर विरोध करती है। साथ ही मजदूरों से 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजदूरों से अपील किया। नेताओं ने चार कोड बिल से होने वाले संभावित हानि के बारे में भी मजदूरों को समझाया। पिट मीटिंग में गौतम बनर्जी, देवनाथ महली, साबिर अंसारी, रासो सिंह, दशरथ करमाली, रमेश महली, संतोष राम, सुनील रजक, संतोष र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.