धनबाद, अप्रैल 2 -- लोयाबाद। बांसजोड़ा में संचालित डेको आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन तथा कार्यरत मजदूरों को कुछ अपराधी किस्म के लोगों द्वारा डराये जाने के विरोध में मंगलवार को शिव मंदिर प्रांगण में संयुक्त मोर्चा ने बैठक की। कांग्रेस के जिला सचिव असलम अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रमिकों व रैयतों ने आरोप लगाया कि कुछ अपराधी किस्म के लोग यहां आकर कंपनी प्रबंधन तथा मजदूरों को डराने धमकाने का काम कर रहा है। साजिश के तहत कंपनी के कार्य को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका विरोध जताते हुए मुंहतोड़ जवाब देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस जिला सचिव असलम मंसूरी तथा राजकुमार महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि इस मामले को लेकर हम लोग जल्द ही प्रशासन से बात करेंगे। नेताद्वय ने कहा कि पूर्व में यहां एक घटना हुई थी, जिसमें 5 लोगों को गोली लगी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.