हमीरपुर, फरवरी 2 -- हमीरपुर। सोमवार को झांसी से आए स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.जयप्रकाश ने अपनी टीम के साथ जिला महिला और पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने इन दोनों अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सीय उपकरणों, मशीनों की स्थिति देखी और उनके कार्य करने की क्षमता का निरीक्षण किया। इस दौरान जो भी खामियां मिली उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सोमवार दोपहर बाद अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे संयुक्त निदेशक ने दोनों अस्पतालों का गहन निरीक्षण किया। ऑपरेशन थियेटर से लेकर पैथोलॉजी लैब की जांच की। यहां लगी मशीनों की स्थिति देखी। एक्सरे मशीन, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड कक्ष सहित अन्य सभी चिकित्सीय उपकरणों का बारीकी से मुआयना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.