महाराजगंज, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम आबकारी निरीक्षक, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान बार्डर पर 360 शीशी नेपाली शराब पकड़ा है। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इस दौरान एसएसबी के कार्मिक हंसराज बीओपी शीतलपुर अपनी टीम सहित मिले और सभी लोग मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि रेंगहिया पोस्ट के पीछे से एक व्यक्ति नेपाली शराब लेकर भारतीय सीमा में घुसने वाला है। सूचना पर विश्वास करते हुए गश्ती दल को तैयार करके सभी लोग रेंगहिया पोस्ट के पास में पहुंचे और आसपास गन्ने के खेतों में छिप गए। इस दौरान देखा गया कि रात्रि लगभग पौने बारह बजे के आसपास एक व्यक्ति एक बाइक से बार्डर होते हुए प्रवेश कर रहा है। उस शख्स को मौके पर रोककर तलाशी ली गई तो उसकी बा...