बांदा, अक्टूबर 13 -- बदौसा, संवाददाता। ओवरलोडिंग के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत थाना पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। अधिकारियों ने खनन अधिनियम के तहत मुकदमा के बाद सीज इन्हें सीज किया गया है। शनिवार की रात पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। तहसीलदार राजीव यादव के साथ बदौसा थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चार बालू भरे ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। दस्तावेज न दिखा पाने के बाद मुकदमा लिखकर सीजिंग की कार्यवाही की है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बालू भरे ओवरलोड ट्रक काफी समय से निकल रहे हैं। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। यह बालू भरे ओवरलोडिंग का खेल दशहरा के बाद से शुरू होना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष बदौसा कुलदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के मंशानुरूप...