फरीदाबाद, जनवरी 24 -- पलवल, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च की तैयारियों के लिए संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के नेताओं ने विभिन्न गांवों में किसानों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया है। नेताओं ने किसानों से खेती और किसान को बचाने के लिए ट्रैक्टर मार्च में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह ट्रैक्टर मार्च अटोहा चौक से शुरू होकर आगरा चौक, मीनार गेट, कमेटी चौक, अलावलपुर चौक, बस स्टैंड चौक और रसूलपुर चौक से होते हुए वापस आगरा चौक पर समाप्त होगा। ट्रैक्टर मार्च की तैयारी के क्रम में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, किसान सभा के नेता रूप राम तेवतिया, धर्मचंद घुघेरा और तार...