प्रयागराज, नवम्बर 26 -- प्रयागराज। संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन की ओर से बुधवार को पत्थर गिरजाघर के पास स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन कर विभिन्न मुद्दों पर विरोध जताया गया। इसमें लेबर कोड, धान खरीद मूल्य, खाद की कालाबाजारी, स्मार्ट मीटर, मजदूरों की कर्ज मुक्ति, पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगें शामिल रहीं। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन श्रमिक, जनशक्ति क्रांतिकारी किसान यूनियन समेत अन्य किसान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे है। इस मौके पर डॉ. आशीष मित्तल, अविनाश मिश्रा, नसीम अंसारी, राम कैलाश कुशवाहा, उपेंद्र पटेल, आलोक तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.