सीवान, दिसम्बर 20 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय मद्य निषेध विभाग व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से 72 लीटर शराब बरामद किया गया है। इस कांड में एक युवक की भी गिरफ्तारी की गयी है। गिरफ्तार युवक यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के भठवां तिवारी निवासी शैलेश रजक है। बताया गया कि बरामद शराब की कीमत करीब 21 हजार 600 रुपये आंकी जा रही है। वहीं, गिरफ्तार युवक के खिलाफ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। बताया गया कि अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार की रात को स्थानीय आरपीएफ व मद्य निषेध विभाग ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर इसके पास से प्रतिबंधित देशी शराब बरामद...