नैनीताल, फरवरी 17 -- नैनीताल, संवाददाता। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के सोमवार को हुए चुनाव में दिनेश गुरुरानी को 30वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वे वर्ष 1995 से लगातार 30 वर्षों से कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। अध्यक्ष चुने जाने पर दिनेश गुरुरानी ने निगम के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सहयोग और प्रेम के कारण वे इतने वर्षों से संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। बताया कि नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले 227 दिनों से उनके नेतृत्व में अनूठा पौधरोपण आंदोलन चल रहा है। इस दौरान अब तक 40 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जो न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल है। यह आंदोलन कर्मचारियों की मांगों के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का भी संदेश दे रहा है। चुनाव में महासंघ के अन्य पद...