बोकारो, अगस्त 9 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। संयुक्त आदिवासी परिवार की ओर से विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य पर दिशोम जाहेर गढ़ सेक्टर 4 से बिरसा मुंडा चौक नया मोड़ तक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में मौन जुलूस निकाला गया। यह जुलूस सुबह 9:30 बजे दिशोम जाहेर गढ़ सेक्टर 4 से निकली व बिरसा मुंडा चौक पहुंच कर सभा में तबदील हो गयी। वहां पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई व गुरुजी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। बिरसा मुंडा चौक में मुख्य अतिथि बीएसएल के निर्देशक प्रभारी बीरेन्द्र कुमार तिवारी शामिल हुए। उन्होंने गुरु जी व बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस व गुरुजी के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुरुजी के संघर्ष व आद...