गाज़ियाबाद, मई 23 -- गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल में 36 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर शुक्रवार सुबह से सीटी स्कैन और एक्स-रे जांच फिर से शुरू हो गई। शुक्रवार को 50 सीटी स्कैन और 150 एक्स-रे हुए। बुधवार देर शाम आंधी और तेज बारिश के बाद गुरुवार को संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में एक्स-रे और सीटी स्कैन जांच प्रभावित रही। 21 घंटे बाद गुरुवार को शाम पांच बजे अस्पताल की विद्युत आपूर्ति शुरू हुई। इसके बाद शुक्रवार सुबह आठ बजे से जांच शुरू की गई। गुरुवार और शुक्रवार के मरीज एक साथ एक्स-रे और सीटी स्कैन मशीन के सामने एकत्र हो गए। 150 लोगों को एक्स-रे और 50 मरीजों को सीटी स्कैन जांच की गई। गुरुवार को अस्पताल में जनरेटर चलने पर भी जांच का कार्य ठप रहा था, क्योंकि जनरेटर मशीन का लोड लेने में सक्षम नहीं था। शुक्रवार को जांच शुरू होने पर मरीजों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.