गाज़ियाबाद, जनवरी 16 -- गाजियाबाद, संवाददाता। संयुक्त जिला अस्पताल में रात्रि के समय सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा फिलहाल बंद हो गई है। बेहोशी के डॉक्टर (एनेस्थेटिस्ट) की कमी के चलते गंभीर प्रसव के मामलों में गर्भवतियों को महिला अस्पताल के लिए रेफर करना शुरू कर दिया गया है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट के रूप में वर्तमान में केवल एक ही डॉ लाखन सिंह तैनात हैं। दिन में ईएनटी, हड्डी, सामान्य ऑपरेशन और सिजेरियन प्रसव की वजह से रात्रि में एक ही डॉक्टर के उपलब्ध रहना संभव नहीं हैं। ऐसे में रात्रिकालीन आपात स्थिति में एनेस्थेटिस्ट उपलब्ध नहीं है। इसकी वजह से रात में सिजेरियन प्रसव की स्थिति में डॉक्टर गर्भवतियों को महिला अस्पताल रेफर कर रही है। गौर करने ...