गाज़ियाबाद, जून 12 -- परेशानी - गुरुवार को जांच करने के लिए पहुंचे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा - अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर चल रहा है सीटी स्कैन सेंटर गाजियाबाद, संवाददाता। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में एक बार फिर से सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई है। गुरुवार को जांच का कार्य नहीं हो सका। इसके कारण मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। संयुक्त अस्पताल में गुरुवार से सीटी (कंप्यूटेड टोमोग्राफ़ी) स्कैन जांच नहीं हो पाई। संयुक्त अस्पताल में गुरुवार को 775 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें 89 बच्चे, 273 पुरुष और 373 महिला शामिल रहीं। इनमें से 25 मरीजों को सीटी स्कैन जांच की सलाह दी गई। जांच केंद्र पर पहुंचने वाले मरीजों को वापस लौटा दिया गया। इसकी वजह से मरीज मायूस होकर वापस लौटे। संजयनगर निवासी रोहित ने बताया कि डॉक्टर ने मां का जांच लिखी थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.