गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- - राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण के तहत नियमित किए जाएंगे ऑपरेशन लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित 50 बेड के संयुक्त अस्पताल में सोमवार को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नेत्र चिकित्सक द्वारा पांच मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए। संयुक्त अस्पताल में नियमित रूप से मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे। राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को संयुक्त अस्पताल में नेत्र चिकित्सक डॉ नदीम के द्वारा पांच मरीजों के मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन किए गए। पूर्व में क्षेत्र के लोग मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए गाजियाबाद, दिल्ली अथवा बागपत जाने को विवश थे। अस्पताल प्रभारी डॉ कैलाश चंद ने बताया कि संयुक्त अस्पताल में नियमित रूप से मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएगें। ...