अलीगढ़, जुलाई 24 -- n डीएम ने ग्राम महाराजगढ़ का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से की बात n ग्रामीणों ने कहा- क्षेत्र में अभी बाढ़ जैसा कोई खतरा नहीं दिखाई दे रहा अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना नदी से सटे बाढ़ संभावित टप्पल क्षेत्र का बुधवार को डीएम संजीव रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने कहा कि अभी बाढ़ जैसा कोई खतरा नहीं है। यमुना नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है। जिसके चलते गांव में बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं। डीएम ने निरीक्षण के दौरान देखा कि स्थानीय निवासी जसवंत पुत्र मानक चन्द्र झुग्गी-झोंपड़ी में रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इनके पास कोई मकान नहीं है। डीएम ने तत्काल आवास योजना एवं अन्त्योदय कार्ड का लाभ दिए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों को बताया गया कि संभावित बाढ़ स...