सीवान, मई 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में प्रशासनिक स्तर पर संभावित बाढ़ व सुखाड़ को लेकर कौन-कौन सी तैयारी किस प्रकार से की जाए्र, इसे लेकर प्रशासनिक महकमा अलर्ट हो गया है। इसके लिए जिले में बाढ़-सुखाड़ की स्थिति में प्रभावितों को हरसंभव मदद करने की तैयारी विभागीय स्तर पर की जानी है। इसी क्रम में सचिवालय स्थित सभा कक्ष से मुख्यमंत्री ने संभावित बाढ़ व सुखाड़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा मंगलवार को की। बताया जा रहा कि बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा के दौरान माननीय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार बाढ़-सुखाड़ की स्थिति में प्रभावितों को हरसंभव मदद करती है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी संबद्ध विभाग व अधिकारी सतर्क रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मई महीने के अंत तक बाढ़ व सुखाड़ से निपटने की तैयारी को पूरी कर लेने का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.