लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अलीगंज की ओर से केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 54 वीं संभागीय क्रीड़ा स्पर्धा अंडर 14,17 और अंडर 19 (बालिका वर्ग) का समापन शुक्रवार को हुआ। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चली। जिसमें लखनऊ संभाग की 24 टीमों एवं 107 छात्राओं ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए केन्द्रीय विद्यालय आरआरसी फतेहगढ़ ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि केंद्रीय विद्यालय एमसीएफ लालगंज रायबरेली उपविजेता रहा। केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर, लखनऊ द्वितीय पाली को तीसरा स्थान मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी मंजू बिष्ट थीं। मंजू बिष्ट ने खेल को पूरी इमानदारी, लगन एवं परिश्रम से बेहतर बनाने का संदेश दिया। लखनऊ ऐथलीट एसोसिएशन क...