बरेली, नवम्बर 18 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के मीटिंग कक्ष में मंगलवार को संभव दिवस पर 9 शिकायतें पहुंचीं। नगर निगम के अधिकारियों ने अतिक्रमण, निर्माण, सफाई संपत्ति कर बिलों में आ रही गड़बड़ियों जैसे विभिन्न शिकायतें सुनीं और कई का मौके पर निस्तारण किया। मुंशी नगर निवासी ज्योति गौतम ने रोड निर्माण, रामपुर गार्डन निवासी जगत सिंह मेहता, नेकपुर निवासी अमर सिंह ने गृहकर विसंगतियों, पंजाबपुरा निवासी विमलेश मिश्रा ने नामांतरण विसंगति समेत कुल नौ शिकायतें की गईं। इसके साथ ही फरियादियों ने गलियों में कूड़े के ढेर, नालियों की सफाई न होने, जलभराव, शहर में बढ़ते अतिक्रमण और कर बिलों में त्रुटि की शिकायतें भी कीं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को जल्द हल किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...