संभल, जनवरी 28 -- संभल हिंसा में शामिल एक और आरोपी को नखासा थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा की जानकारी होने पर उन्होंने हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहा पर पुलिस पर पथराव कर उनके वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगाई थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब तक पुलिस 73 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शाही जामा मस्जिद के दोबारा सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हिंसा हुई थी। उसी दिन दोपहर को हिंसा की चिंगारी नखासा क्षेत्र में भी पहुंच गई थी। तमाम लोगों ने हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहा पर इकट्ठा होकर पुलिस पर पथराव किया था। पुलिस को दौड़ाने के बाद उनके वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई थी। पुलिस ने सोमवार को दरियासिर से तुर्तीप...