संभल, मार्च 26 -- संभल हिंसा मामले में पांच और जमानत याचिकाओं को सोमवार को अपर जिला जज की अदालत ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। इस दौरान न्यायालय परिसर में खासी गहमागहमी रही। पिछले साल संभल की शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी। पथराव, तोड़फोड़ व फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही काफी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी घायल हो गए थे। पुलिस ने 37 लोगों को नामजद करते हुए 3750 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें से अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बड़ी संख्या में आरोपियों द्वारा जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं। मंगलवार को संभल व नखासा थाने के आरोपियों की पांच जमानत याचिकाएं दाखिल की गईं। जिसमें थाना संभल के सलीम, थाना नखासा के अमन उर्फ रेहटा, छोटू उर्फ आमिर, बिलाल उर्फ टप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.