संभल, मई 15 -- संभल हिंसा मामले में बुधवार को न्यायालय ने छह और जमानत अर्जियां खारिज कर दी है। इस तरह अब तक 148 जमानत अर्जी खारिज हो चुकी हैं। वहीं हाईकोर्ट तीन आरोपियों की जमानत मंजूर कर चुकी है। पुलिस संभल हिंसा मामले में 85 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पिछले वर्ष संभल की शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी। इस दौरान पथराव, तोड़फोड़ व फायरिंग की गई थी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही काफी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी घायल हो गए थे। पुलिस ने 37 लोगों को नामजद करते हुए 3750 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें से अब तक करीब 85 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बड़ी संख्या में आरोपियों द्वारा जमानत के लिए प्रार्थना दिए जा रहे हैं। बुधवार को थाना संभल फैज आलम की तीन व थाना नखासा के ...