संभल, जनवरी 21 -- संभल। हिंसा के मामले में पुलिस-प्रशासन ने मास्टरमाइंड बताए जा रहे शारिक साठा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार सुबह तहसीलदार धीरेंद्र कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम मोहल्ला दीपा सराय स्थित अंजुमन मदरसा के पास शारिक साठा के आवास पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान ढोल पिटवाकर मुनादी कराई गई और सार्वजनिक रूप से ऐलान किया गया कि शारिक साठा की चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। मुनादी के दौरान पूरे इलाके में कानून के तहत की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शारिक साठा संभल हिंसा मामले में नामजद आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ न्य...