संभल, मार्च 24 -- - एसआईटी ने पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया फिर पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार -छावनी बना दी गई कोतवाली, पांच थानों के फोर्स के साथ पीएसी और आरआरएफ तैनात - कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में किया गया पेश, कार्रवाई के बाद भेजा गया जेल संभल, संवाददाता। शाही जामा मस्जिद में पिछले साल सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की। रविवार को एसआईटी ने कोतवाली में करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को गिरफ्तार कर लिया। सदर पर भीड़ इकट्ठा कर हिंसा भड़काने का आरोप है। सदर की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही कोतवाली में भीड़ जुट गई। जिस पर पुलिस- प्रशासन ने एहतियातन पांच थानों की फोर्स के साथ पीएसी और आरआरएफ बल तैनात कर दिया। अफसर भी कोतवाली में डेरा जमाए रहे। उधर सदर से मिलने कोतवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.