नई दिल्ली, फरवरी 18 -- संभल में शाही जामा मस्जिद हिंसा के बाद शहर में सैकड़ों घरों पर अब भी ताले लटके हैं। कुछ लोग पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्न उठा रहे हैं कि पुलिस के कारण लोग पलायन कर गए हैं लेकिन एसपी ने इससे इनकार करते हुए कहा कि हिंसा के बाद वही लोग फरार हैं, जो संभवत: हिंसा में शामिल थे। वे गिरफ्तारी के डर से गायब हैं। शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हिंसा हुई थी। जिसमें चार युवकों की मौत हुई थी जबकि पुलिस व प्रशासनिक अफसरों समेत 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। शहर के कोट गर्बी और दीपा सराय मोहल्लों में हिंसा के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से गायब हो गए हैं। इन इलाकों में सैकड़ों घरों पर अब भी ताले लटके हुए हैं। पुलिस का मानना है कि गायब लोग ही हिंसा में शामिल हो सकते हैं। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि जो लोग हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.