संभल, अप्रैल 17 -- बीते वर्ष 24 नवंबर को जिले में भड़की हिंसा के दौरान गोली लगने से चार युवकों की मौत हुई थी। इस सनसनीखेज मामले में हत्या के आरोपी मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस इस केस में आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। प्रकरण की विवेचना कर रहे सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि हिंसा के दौरान जिन चार युवकों की जान गई थी, उनके परिजनों की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस को हत्या का आरोपी बनाया गया था। तीनों फिलहाल जेल में बंद हैं। मामले में चार्जशीट तैयार हो चुकी है और जल्द ही इसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.