संभल, दिसम्बर 14 -- संभल। देश की राजनीति में आज का दिन खास होने जा रहा है। दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की बड़ी रैली में शामिल होने के लिए रविवार सुबह संभल से कांग्रेस का काफिला रवाना हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पार्टी के जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे, वहीं शहर अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी रैली में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने बसों और निजी वाहनों से दिल्ली की ओर कूच किया। रवाना होने से पहले नारेबाजी और जोश से भरा माहौल देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.