संभल, फरवरी 17 -- संभल रोड स्थित रेलवे फाटक 37 बी पर ट्रैक की मरम्मत को लेकर सोमवार को रेलवे फाटक को तीन दिन के लिए बंद कर दियाग या है। जिससे संभल रोड से शहर में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे फाटक 37 बी पर लाइन बदलने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते रेलवे ने इस फाटक से सोमवार सुबह 8:00 से 18 फरवरी की शाम 6:00 तक आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया है। संभल व चंदौसी की ओर आने - जाने वाले लोगों को सोमवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारी व बड़े वाहन लंबी दूरी तय करके संभल पहुंचे। जबकि दुपहिया वाहन वैकल्पिक रास्ता तलाश कर संभाल व चंदौसी की ओर आते जाते देखे गए । लोग खेतों में से फ्लाईओवर पर गए। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत गांव से शहर स्कूल में आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है । 17 फरवरी...