संभल, मार्च 20 -- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बुनियादी साक्षरता और शिक्षा के सार्वभौमिकरण को बढ़ावा देने के लिए संभल ब्लॉक में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी रचनात्मकता को विकसित करना था। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय मियां सराय के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें बाल वाटिका और कक्षा एक एवं दो के बच्चों ने भाग लिया। इस आयोजन में बच्चों की रचनात्मकता और बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए कई गतिविधियां कराई गईं। जिसमें बाल वाटिका कक्षा, कक्ष का प्रस्तुतीकरण, चित्रों में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.