संभल, सितम्बर 22 -- नगर पालिका प्रांगण में रविवार रात श्री रामलीला कमेटी की ओर से भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ पूजन व फीता काटकर किया गया। धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक रंग में रंगे इस आयोजन में नगरवासियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अनामिका यादव ने फीता काटकर किया। पूजन में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, अरविंद अरोरा, बाल योगी दीनानाथ ,महंत कृष्णानंद महाराज, भगवत प्रिय महाराज अतिथियों ने विधिवत पूजन कर श्रीरामलीला का शुभारंभ किया। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल के नेतृत्व में इस आयोजन को भव्य रूप दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने रामलीला के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और समाज में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का आह्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.