संभल, फरवरी 9 -- शहर के केनल क्लब एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर का स्वान प्रदर्शनी डॉग शो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में लैब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, ग्रेट डेन, पोमेरियन, हस्की, बॉक्सर, चाउ-चाउ, सेंट बर्नार्ड सहित विभिन्न नस्लों के कुल 155 डॉग्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्वान प्रेमी और शहरवासी पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में स्वानों से संबंधित नियमों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वान और मनुष्य दोनों को प्रकृति के अनुसार इस धरती पर समान रूप से जीने का अधिकार है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे गली के कुत्तों के लिए अपने स्तर से भोजन, रोटियां और पीने के पानी की व्यवस्था करें...