नई दिल्ली, मार्च 15 -- यूपी के संभल जिले में होली पर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। होली के जुलूस के दौरान किसी असमाजिक तत्व ने मस्जिद के गेट पर जय श्रीराम लिख दिया। जिससे तनाव की स्थित बन गई। जिसको लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझा कर शांत कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा में शुक्रवार को हर वर्ष की भांति होली का जुलूस निकल रहा था। जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी होली की चौपाई गाते हुए चल रहे थे तभी किसी असमाजिक तत्व ने रास्ते में मस्जिद के गेट पर रंग से जय श्रीराम लिख दिया। जिससे स्थिति तनाव पूर्ण बन गई और दोनों समुदाय के लोगों में कहासुनी भी हो गई। घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को थी। सूचना मिलने ही आनन फानन में हयातनगर थानाध्यक्ष फोर...