संभल, जनवरी 10 -- गुन्नौर तहसील अंतर्गत धनारी थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ प्रशासन और बिजली विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। शुक्रवार सुबह तड़के करीब 5:30 बजे एसडीएम गुन्नौर के नेतृत्व में धनारी पट्टी लाल सिंह और धनारी पट्टी बालू शंकर गांवों में व्यापक मॉर्निंग रेड की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक चले इस सघन अभियान में कटिया कनेक्शन और अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों पर सीधी कार्रवाई की गई। छापेमारी का नेतृत्व एसडीएम अवधेश वर्मा ने किया, जबकि विद्युत वितरण खंड बबराला के अधिशासी अभियंता अजय शुक्ला के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अभियान में तहसीलदार, एसडीओ, धनारी थाना प्रभारी सहित करीब 40 से अधिक बिजली विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। टीमों ने घर-घर जाकर मीटर, लाइन और विद्युत कनेक्शनों की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.