संभल, सितम्बर 29 -- जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है। सोमवार को पंवासा विकास खंड क्षेत्र में दो किसानों द्वारा पराली जलाने पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने भवानीपुर गांव के जंगल में पराली जलाकर प्रदूषण फैलाने के मामले में दो किसानों पर जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि भवानीपुर गांव के किसान विनोद शर्मा और सुबहान पराली जला रहे थे। एसडीएम को इसके बारे में जानकारी दी गई। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैमाईश की। दोनों किसानों ने दो-दो एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में पराली जलाई थी। जिस पर दोनों किसानों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं, चेतावनी दी गई है कि अगर फिर से पराली जलाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...