संभल, जनवरी 14 -- तहसील क्षेत्र के मई गांव में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन ने पैमाइश की कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में तालाब की करीब तीन से चार बीघा जमीन पर 10 से 12 मकान बने हुए पाए गए हैं। पैमाइश की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। जानकारी के अनुसार गांव मई में गाटा संख्या 417 क एवं ख में 20 बीघे से अधिक क्षेत्रफल का तालाब राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर उच्चाधिकारियों को गोपनीय शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर अधिकारियों के निर्देश पर लेखपाल गांव पहुंचे और पैमाइश कराई गई। लेखपाल ने गांव पहुंचकर नक्शे और राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर लगभग दो घंटे तक पैमाइश की। इस दौरान यह सामने आया कि तालाब की भूमि पर 10 से 12 मकान अवैध रूप से निर्मित हैं। इसके साथ ही गांव में स्थित ग्राम स...