संभल, जनवरी 14 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायतरीन के वाजिदपुर सराय में मंगलवार को तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में राजस्व टीम ने पैमाइश की। करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान के बाद 40 संदिग्ध मकानों में से 22 मकान पूरी तरह अवैध पाए गए। अब प्रशासन इन कब्जाधारकों को नोटिस देकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी में है। नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मंगलवार दोपहर वाजिदपुर सराय पहुंची। तालाब की करीब 5 बीघा (0.332 हेक्टेयर) भूमि को चिह्नित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध से निपटने के लिए पांच थानों की पुलिस और पीएसी बल को तैनात किया गया था। टीम ने नक्शे के आधार पर गाटा संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.