संभल, जून 13 -- जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को सिंहपुरसानी स्थित ग्राम प्रधान के आवास पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने जिला मुख्यालय को संभल की परिधि में बनाने के लिए पत्र लिखा। साथ ही वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। गुरुवार को जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारी चौधरी रविवार चाहल के नेतृत्व में सिंहपुरसानी के प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष चौधरी गिरिराज सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला मुख्यालय संभल नगर की परिधि में स्थापित किए जाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखने का अनुरोध किया। इस पर जिलाध्यक्ष चौधरी गिरिराज सिंह ने अन्य ग्राम प्रधानों व क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिला मुख्यालय संभल नगर की परिधि में स्थापित की जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संभल तीर्थ नगरी है। संभल में हिं...