संभल, जनवरी 13 -- संभल में घने कोहरे और शीतलहर के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक 218 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय दृश्यता लगभग शून्य रही। मंगलवार को घने कोहरे के कारण प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। मेरठ-बदायूं हाईवे, मुरादाबाद-आगरा हाईवे और संभल-हसनपुर रोड समेत सभी मुख्य सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। कोहरे के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या भी कम रही और सुबह के समय बसों में केवल 8 से 10 सवारियां ही नजर आईं। करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही शीतलहर से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिला प्...