संभल, फरवरी 20 -- जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मतवाली पट्टी जग्गू में गुरुवार की रात 'हॉरर किलिंग' की वारदात सामने आई है। प्रेम प्रसंग से गुस्साए भाई ने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपी ने भागने के बजाय खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को अपनी बहन के कत्ल की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी नोशे खां की 19 वर्षीय पुत्री रूपजहां का गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती उस युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, जबकि उसका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। मामला महज घर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कुछ समय पूर्व यह विवाद थाने भी पहुंचा था। उस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर युवती को परिजनों के साथ घर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.